चापाकल पर स्नान के दौरान विवाद, दो पक्षों में मारपीट

Updated at : 23 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चापाकल पर स्नान के दौरान विवाद, दो पक्षों में मारपीट

भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत हिरणा गांव में चापाकल पर स्नान करने के दौरान पानी का छींटा पड़ने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

जख्मी महिला के दो पुत्रों को भी पीटा, थाने में रिपोर्ट दर्ज

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत हिरणा गांव में चापाकल पर स्नान करने के दौरान पानी का छींटा पड़ने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. एक महिला को उसके ही भैंसुर व गोतनी ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में हिरणा गांव निवासी टुनटुन यादव की 35 वर्षीया पत्नी सरिता देवी, पुत्र अजय कुमार 12 वर्ष व हिमांशु कुमार 10 वर्ष जख्मी हो गए. रेफरल अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में जख्मी सरिता देवी ने कटोरिया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसमें भैंसुर भूदेव यादव, गोतनी उमिया देवी व भतीजा रूपेश कुमार पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. जख्मी महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान बचाने पहुंचे ससुर जल्धर यादव के साथ भी मारपीट की गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन