अफसरशाही के विरुद्ध शिकायत की जांच नहीं होने से पंसस में गुस्सा
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 26 Apr 2025 9:13 PM
विज्ञापन
कटोरिया प्रखंड के प्रभारी प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में सभी पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अफसरशाही के विरुद्ध जिला प्रशासन से की गयी शिकायत के आलोक में जांच नहीं होने से गुस्सा व नाराजगी बढने लगा है
विज्ञापन
कल बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की तय की जायेगी रणनीति
कटोरिया.
कटोरिया प्रखंड के प्रभारी प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में सभी पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अफसरशाही के विरुद्ध जिला प्रशासन से की गयी शिकायत के आलोक में जांच नहीं होने से गुस्सा व नाराजगी बढने लगा है. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में जुटे सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पंस मद की योजनाओं का बीपीआरओ व बीडीओ द्वारा मनमाने ढंग से क्रियान्वयन कराए जाने का विरोध जारी रखा. साथ ही कहा कि गत 21 अप्रैल को इस समस्या के निदान को लेकर सभी पंचायत समिति सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम को सौंपा था. लेकिन पांच दिनों बाद भी मामले की जांच नहीं हुई है. आगामी 28 अप्रैल सोमवार को सभी पंचायत समिति सदस्यों की एक समन्वय बैठक आयोजित कर इस मामले को आंदोलन का रूप देते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. आक्रोशित पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि बीपीआरओ व बीडीओ द्वारा प्रमुख या पंचायत समिति सदस्यों की सहमति बिना ही पंचायत समिति मद की योजनाओं का क्रियान्वयन मनमाने ढंग से कराया जा रहा है. योजनाओं में एमबी बुक रहने के बावजूद भुगतान लंबित रखकर परेशान किया जाता है. मौके पर प्रभारी प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद यादव उर्फ पप्पू यादव, पूर्व प्रमुख बबलू कुमार, पंसस अशोक कुमार मंडल, मनोज कुमार दास, सुरेंद्र यादव, धनराज यादव, गोपीचंद यादव, अरूण यादव, चंदेश्वरी यादव, वीरेंद्र पंजियारा, महालाल मुर्मू, सीताराम मुर्मू, पंसस प्रतिनिधि पवन कुमार पंडित, मेघनारायण मंडल, मंडली यादव, जितेंद्र कुमार गुप्ता, सीताराम, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार तांती, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










