भेड़ामोड़ मैदान में नशाखोरी की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 02 Jun 2026 8:48 PM

विज्ञापन

बाराहाट प्रखंड का चर्चित भेड़ामोड़ मैदान इन दिनों नशाखोरों और अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का अड्डा बनता जा रहा है.

विज्ञापन

बाराहाट. बाराहाट प्रखंड का चर्चित भेड़ामोड़ मैदान इन दिनों नशाखोरों और अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का अड्डा बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही मैदान में युवाओं की टोलियां जुटने लगती हैं और देर रात तक शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन का दौर चलता रहता है. इस स्थिति से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों, खेलकूद के लिए आने वाले युवाओं तथा संध्या के समय टहलने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार सुबह नियमित रूप से मैदान पहुंचे लोगों ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में विदेशी शराब की खाली बोतलें, नमकीन के पैकेट, पानी की बोतलें तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बिखरी हुई देखी. इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मैदान में खुलेआम शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. उनका आरोप है कि शाम के बाद यहां नशाखोरी की महफिलें सजती हैं, जिससे मैदान का वातावरण दूषित हो रहा है और सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से भेड़ामोड़ मैदान की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. साथ ही मैदान एवं उसके आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. स्थानीय लोगों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर सकती है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस नियमित रूप से गश्त करती है. इसके बावजूद विशेष रूप से भेड़ामोड़ मैदान क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन