खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, बदहाल संपर्क सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 02 Jun 2026 5:22 PM
विज्ञापन
दो दिन पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभात खबर में “मरम्मत के अभाव में बदहाल ग्रामीण सड़कें, बारिश में कीचड़ और फिसलन जैसी हालत” शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था
विज्ञापन
शंभुगंज (बांका) .
शंभुगंज (बांका). प्रखंड क्षेत्र के गिधौरा गांव से सगुनी गांव जाने वाली बदहाल संपर्क सड़क पर विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क के करीब 100 फीट हिस्से पर गिट्टी और कंक्रीट बिछाकर कीचड़युक्त मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया. ग्रामीण गौरव कुमार, उपेंद्र पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा किया जा रहा कार्य केवल औपचारिकता भर है. उनका कहना है कि यह ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं, बल्कि केवल अस्थायी राहत देने जैसा है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण हुए चार वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सगुनी गांव को जोड़ने वाला संपर्क पथ अब तक अधूरा पड़ा है.प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए लगभग छह किलोमीटर तय करनी पड़ती है अतिरिक्त दूरी
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है, जिससे लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संपर्क पथ निर्माण के लिए राशि की निकासी पहले ही हो चुकी है, बावजूद इसके कार्य अधूरा है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभात खबर में “मरम्मत के अभाव में बदहाल ग्रामीण सड़कें, बारिश में कीचड़ और फिसलन जैसी हालत” शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. इसके बाद विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










