महुआ पेड़ से गिरकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 02 Jun 2026 5:20 PM

विज्ञापन

मृतक की पहचान गरभूडीह गांव निवासी रसका बेसरा के 58वर्षीय पुत्र जाला बेसरा के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका).

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरभूडीह गांव के बगल स्थित जंगल में महुआ पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान गरभूडीह गांव निवासी रसका बेसरा के 58वर्षीय पुत्र जाला बेसरा के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरभूडीह गांव निवासी जाला बेसरा महुआ पेड़ पर चढकर महुआ का फल तोड़ रहा था. तभी वह असंतुलित होकर सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा. परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही मृत अधेड़ के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी व चार पुत्रों सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन