शिक्षक दंपति पर फायरिंग और मारपीट, नकदी व आभूषण छीने
Published by : VINOD RAO Updated At : 02 Jun 2026 6:01 PM
तेतरिया गांव निवासी दो नामजद व पांच-सात अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जख्मी शिक्षक भूपेंद्र कुमार यादव पिता संतलाल प्रसाद यादव ग्राम तेतरिया का सदर अस्पताल देवघर में उपचार हुआ.
कटोरिया (बांका)कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तसरिया जंगल में शिक्षक दंपति पर फायरिंग और मारपीट कर जख्मी करते हुए नकदी व आभूषण लूटने का मामला थाना में दर्ज हुआ है. इसमें तेतरिया गांव निवासी दो नामजद और पांच-सात अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.
जख्मी शिक्षक का उपचार
जख्मी शिक्षक भूपेंद्र कुमार यादव, पिता संतलाल प्रसाद यादव, ग्राम तेतरिया का सदर अस्पताल देवघर में उपचार हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोन्नत मध्य विद्यालय डुमरिया के शिक्षक भूपेंद्र कुमार यादव अपनी पत्नी, सह-प्रोन्नत मध्य विद्यालय कागीसार की शिक्षिका क्रांति किरण, के साथ गत 31 मई को बाइक द्वारा देवघर जा रहे थे. तसरिया जंगल में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर फायरिंग कर दी. गोली कान के बगल से गुजर गयी. इसके बाद अपराधियों ने देशी कट्टा के बट से प्रहार कर भूपेंद्र कुमार यादव को जख्मी कर दिया. अपराधियों ने उनके पॉकेट से 29,850 रुपये नकदी और गले से 10 ग्राम सोने की चेन छीनी. पत्नी क्रांति किरण के गले से भी मंगल-सूत्र छीन लिया गया.प्राथमिक उपचार और प्राथमिकी दर्ज कराई
भूपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आंख और कान से खून निकलने के कारण वे सीधे देवघर सदर अस्पताल गए और प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद कटोरिया थाना आकर प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें जान मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया गया है.कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
शिक्षक दंपति पर फायरिंग और मारपीट, नकदी व आभूषण छीने गएप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










