भैंसुर, देवर व गोतनी ने महिला के साथ की मारपीट
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 03 Jun 2025 10:04 PM
भैंसुर, देवर व गोतनी ने महिला के साथ की मारपीट
कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बडफेरा-तेतरिया पंचायत अंतर्गत बेहरबारी गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान पति को बचाने पहुंची महिला के साथ उसके रिश्ते के भैंसुर, देवर व दो गोतनी ने मिलकर मारपीट की. ईंट के प्रहार से महिला को जख्मी कर दिया. मारपीट में बेहरबारी गांव निवासी डबलू यादव की 32वर्षीया पत्नी नुनकी देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी महिला ने भैंसुर दिनेश यादव, देवर अरविंद यादव, गोतनी पिंकी देवी व चिंकी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










