फूल तोड़ने जा रही वृद्ध महिला सड़क दुर्घटना में हुई घायल

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 21 Jul 2025 9:48 PM

विज्ञापन

कटोरिया थाना अंतर्गत मुड़ियारी मोड़ पर सोमवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद देवघर किया गया रेफर

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत मुड़ियारी मोड़ पर सोमवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी विमली देवी (85वर्ष) पति स्व पारो लाल वर्णवाल ग्राम मुड़ियारी मोड़ को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा अमित महाजन ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी महिला के एक पैर व कमर की हड्डी बुरी तरह से टूट गयी है. जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन