बालू लदे डेढ़ दर्जन वाहन जब्त

Published at :08 Aug 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे डेढ़ दर्जन वाहन जब्त

बांका : अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएम नीलेश देवरे ने शनिवार की रात बांका- जयपुर रोड पर दोमुहान घाट मोड़ के निकट सड़क पर लगे 137 ट्रकों पर जुर्माना लगाया है. बताया गया कि ये सभी ट्रक खाली थे जो बालू लोड करने यहां पहुंचे थे. जिलाधिकारी भारी संख्या में सुरक्षा […]

विज्ञापन

बांका : अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएम नीलेश देवरे ने शनिवार की रात बांका- जयपुर रोड पर दोमुहान घाट मोड़ के निकट सड़क पर लगे 137 ट्रकों पर जुर्माना लगाया है. बताया गया कि ये सभी ट्रक खाली थे जो बालू लोड करने यहां पहुंचे थे. जिलाधिकारी भारी संख्या में सुरक्षा बल एवं कई पदाधिकारियों के साथ शनिवार की रात दोमुहान घाट पहुंचे. वहां उन्होंने नदी से बालू लदे 16 वाहन जब्त किये.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नदी से जप्त किए गए 16 वाहन बांका थाना के हवाले कर दिए गये हैं. इस संबंध में खान निरीक्षक ने थाना अध्यक्ष के नाम से एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें जप्त वाहनों की सूची दर्ज है. इधर मुख्य मार्ग के किनारे से जप्त किये गये वाहनों से जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जा रही है.

इसके लिए मोटर वाहन निरीक्षक के अलावा तीन मोबाइल इंस्पेक्टर एवं खनन विभाग के कई पदाधिकारी मौके पर तैनात किये गये हैं. इस बीच डीएम ने रविवार की शाम दो और ट्रैक्टरों को बालू के साथ जप्त किया है. एक ट्रैक्टर शहर के शिवाजी चौक तथा दूसरा चांदन नदी के उस पार ढाकामोड़ मार्ग से जप्त किया गया.

भारी संख्या में सुरक्षा बल व कई अधिकारियों के साथ डीएम ने दोमुहान घाट पहुंच कर की कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन