बांका के जमुआ पंचायत में मिला डेंगू का मरीज

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत अंतर्गत गोनलबारी गांव में डेंगू का एक मरीज मिला है. इसकी पुष्टि करते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोनलबारी निवासी अमर कुमार दास पिछले कई माह से शहर के पीबीएस कॉलेज के पास एक किराये के मकान में रह कर इंटर […]
बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत अंतर्गत गोनलबारी गांव में डेंगू का एक मरीज मिला है. इसकी पुष्टि करते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोनलबारी निवासी अमर कुमार दास पिछले कई माह से शहर के पीबीएस कॉलेज के पास एक किराये के मकान में रह कर इंटर पार्ट 2 की तैयारी कर रहा है. पिछले करीब दो सप्ताह से वह बीमार पड़ गया. उसे तेज बुखार, जोड़ों में दर्द व नाक से बराबर खून आ रहा था. उसकी हालत बिगड़ता देख परिजन उसे इलाज के लिए तीन अगस्त को चिकित्सक के पास ले गये. जहां चिकित्सक ने उसकी जांच करायी. जांच रिपोर्ट में युवक के डेंगू का शिकार होने की पुष्टि हुई. उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










