29 अगस्त से होगी गृहरक्षकों की बहाली

Published at :04 Aug 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
29 अगस्त से होगी गृहरक्षकों की बहाली

बांका : विगत चार-पांच वर्ष पूर्व होमगार्ड की बहाली के लिए भरे गये फार्मों पर सरकार द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया का निर्देश प्राप्त हुआ है जो 29 अगस्त से बांका में प्रारंभ होगा. यह प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगा. जानकारी के अनुसार होमगार्ड की बहाली के लिए बांका में 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल […]

विज्ञापन

बांका : विगत चार-पांच वर्ष पूर्व होमगार्ड की बहाली के लिए भरे गये फार्मों पर सरकार द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया का निर्देश प्राप्त हुआ है जो 29 अगस्त से बांका में प्रारंभ होगा. यह प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगा. जानकारी के अनुसार होमगार्ड की बहाली के लिए बांका में 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रतिदिन 2000 अभ्यर्थी की शारीरिक जांच परीक्षा ली जायेगी. जांच परीक्षा जिलास्तर पर लिया जायेगा.

शारीरिक जांच परीक्षा में 1600 मीटर दौड़ 6 मीनट में अभ्यर्थियों को दौड़ना है. इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, अभ्यथियों की लंबाई व सीने की नाप ली जायेगी. जांच परीक्षा शहर के किस मैदान पर लिया जाना है यह तय बुधवार को नहीं हो पाया इसके लिए डीएम के द्वारा गठित टीम को निर्देश दिया गया कि वो समुखियामोड स्थित मैदान, आरएमके उच्च विद्यालय का मैदान एवं पीबीएस कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर रिपोर्ट समर्पित करें. निरीक्षण के दौरान यह भी देखे की मैदान के समीप छायादार वृक्ष हो जिससे की अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन