नौ से आमरण अनशन का एलान

Published at :02 Aug 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
नौ से आमरण अनशन का एलान

अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट. 14 सूत्री है मांग, सीओ के माध्यम से डीएम को भेजा पत्र अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की स्थापना में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन सुलगता जा रहा है. इसी को ले तिलवारी गांव के नंदकिशोर यादव उर्फ ननकू यादव ने किसानों के हित में नौ अगस्त से प्रखंड मुख्यालय […]

विज्ञापन

अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट. 14 सूत्री है मांग, सीओ के माध्यम से डीएम को भेजा पत्र

अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की स्थापना में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन सुलगता जा रहा है. इसी को ले तिलवारी गांव के नंदकिशोर यादव उर्फ ननकू यादव ने किसानों के हित में नौ अगस्त से प्रखंड मुख्यालय में आमरण-अनशन करने का ऐलान किया है.
कटोरिया : कटोरिया व बांका प्रखंड के बॉर्डर पर बनने वाले अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की स्थापना में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन सुलगता जा रहा है. कटोरिया प्रखंड के मनिया पंचायत के तिलवारी गांव के नंदकिशोर यादव उर्फ ननकू यादव ने किसानों के हित में 14 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 9 अगस्त से प्रखंड मुख्यालय में आमरण-अनशन करने का ऐलान किया है.
इस संबंध में उन्होंने सोमवार को अंचलाधिकारी के माध्यम से डीएम को पत्र भी भेजा है. चौदह सूत्री मांगों में मुख्य रूप से अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट में 90 प्रतिशत जमीन कटोरिया अंचल से अधिग्रहित किये जाने के कारण परियोजना का नाम कटोरिया अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट रखने, विस्थापित होने वाले किसानों के प्रभावों के आकलन हेतु विशेषज्ञों की समिति गठित करने, जमीन का मुआवजा राशि पांच गुना की दर से देने,
जमाबंदी व मालगुजारी का भुगतान करने वाले किसानों को भी मुआवजा का लाभ देने, प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए पुनर्वास हेतु उपयुक्त घर मुहैया कराने एवं अनुदान के रूप में आठ-आठ लाख रूपये का भुगतान करने, प्रभावित किसानों के सभी सरकारी कर्जों को माफ करने, किसानों की शिकायत व समस्या की सुनवाई हेतु करझौंसा में अस्थायी शिविर लगाने, प्रभावित किसानों से विचार-विमर्श कर चयनित स्थल पर तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रभावित परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा तक विशेष छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने,
विस्थापित परिवारों के योग्य युवक-युवतियों के लिए आइटीआइ में न्यूनतम दस प्रतिशत दाखिला का कोटा सुनिश्चित करने व कटोरिया एवं बांका प्रखंड को प्राथमिकता देने, कटोरिया में आइटीआइ की स्थापना करने, स्वरोजगार इच्छुक परिवारों के लिए ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने, परियोजना में उपलब्ध होने वाले नौकरी में विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता देने एवं मुआवजा व पुनर्वास का कार्य संपन्न हो जाने के बाद ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन