पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान

शंभुगंज : शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत में गरुवार को हुए मुखिया पद के चुनाव के मतदान में अपनी पंचायत की सरकार चुनने में पुरूषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया. सुबह से शाम तक में 59 प्रतिशत हुए मतदान में 31 प्रतिशत महिला तो 28 प्रतिशत पुरूष मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग […]
शंभुगंज : शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत में गरुवार को हुए मुखिया पद के चुनाव के मतदान में अपनी पंचायत की सरकार चुनने में पुरूषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया. सुबह से शाम तक में 59 प्रतिशत हुए मतदान में 31 प्रतिशत महिला तो 28 प्रतिशत पुरूष मतदाता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया. खासकर यहां अपने पंचायत के प्रतिनिधित्व करने वाले स्वच्छ न निष्पक्ष मुखिया चुनने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह था. मिर्जापुर पंचायत में मुखिया पद के मतदान कराने के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाये गये थे.
11 मतदान केंद्रों पर महिला मतदाता पुरूष मतदाता से वोट डालने में आगे रही़ मिर्जापुर पंचायत के अंतर्गत जोगनी, श्यामपुर, डाका, गोरई, चंदेला, गोपालपुर, सोनडीहा व मिर्जापुर गांव की महिला मतदाता ने खान, पान से पहले मतदान करने का काम किया. हालांकि ईवीएम के जरिये मतदान कराने की व्यवस्था के कारण मतदाताओं को कतार में खड़ा रहने का मौका ही नहीं मिला. मतदान केन्द्र संख्या 168, 168, 170 प्रोन्नत मध्य विद्यालय डाका में तो दिन के एक बजे के बाद मतदान कर्मी मतदाता के आने का इंतजार करते दिखे.
वहीं मतदान केन्द्र संख्या 171, 172 और 173 मध्य विद्यालय मिर्जापुर में दिन भर सुबह से शाम तक मतदाता वोट डालने के लिए आते जाते रहे .15 वार्ड वाले मिर्जापुर पंचायत में कुल 7 हजार 463 मतदाता हैं. वहीं धान की खेती के समय रहने के बाबजूद भी मतदाता अपना काम छोड़कर वोट डालने से नहीं चुके. 22 मई को हुए यहां पंचायत चुनाव के अन्य पदों के लिए मतदान में परदेश में रहने वाले मजदूर भी उमंगता पूर्वक अपनी गांव की सरकार चुनने आये थे. लेकिन वैसे 10 प्रतिशत मजदूर इस मुखिया पद के लिए गरुवार को हुए मतदान में परदेश में रहने के कारण वोट नहीं डाल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










