गुमटी तोड़ कर हजारों के सामान की चोरी

Published at :29 Jul 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
गुमटी तोड़ कर हजारों के सामान की चोरी

कटोरिया/जयपुर : कटोरिया-चिड़ैंयामोड़ मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत मालबथान हाट पर बुधवार की देर रात्रि गुमटी तोड़ कर हजारों मूल्य के सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दिव्यांग दुकानदार नेपाली यादव ग्राम मालबथान ने कटोरिया थाना में मनोज यादव सहित तीन-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

कटोरिया/जयपुर : कटोरिया-चिड़ैंयामोड़ मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत मालबथान हाट पर बुधवार की देर रात्रि गुमटी तोड़ कर हजारों मूल्य के सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में दिव्यांग दुकानदार नेपाली यादव ग्राम मालबथान ने कटोरिया थाना में मनोज यादव सहित तीन-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया कि बाइक सवार उक्त लोगों ने उसके गुमटी का ताला तोड़ कर अंदर रखे करीब बीस हजार रूपये से भी अधिक की संपत्ति चुरा लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन