अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट : ब्लू प्रिंट के लिए सर्वे का काम शुरू

बांका : 40 हजार करोड़ की स्थापना लागत से प्रस्तावित बांका जिले के अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट को लेकर ब्लूप्रिंट निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है. 4000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमतावाले इस पावर प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे का काम जोर-शोर से चल रहा है. ब्लू प्रिंट के लिए सर्वे का काम पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन […]
बांका : 40 हजार करोड़ की स्थापना लागत से प्रस्तावित बांका जिले के अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट को लेकर ब्लूप्रिंट निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है. 4000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमतावाले इस पावर प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे का काम जोर-शोर से चल रहा है. ब्लू प्रिंट के लिए सर्वे का काम पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के अधीन विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है. फरवरी से इस प्रोजेक्ट की बिडिंग की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी. इस प्रोजेक्ट के लिए जिले के बांका व कटोरिया प्रखंडों की सीमा पर स्थान चिह्नित किया गया है. बांका अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट देश के उन पांच परियोजनाओं में शुमार है
, जहां इस तरह के पावर प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं. इनमें बांका के अलावा मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित शासन, गुजरात के मुंदरा, झारखंड के झुमरी तिलैया व आंध्र प्रदेश के कृष्णा पटनम का नाम शामिल है. बांका अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दे रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










