जाम में रेंगते रहे कांवरिया वाहन

Published at :22 Jul 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
जाम में रेंगते रहे कांवरिया वाहन

कटोरिया बाजार. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नहीं चला है अभियान कटोरिया बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया. इसका खामियाजा कांवरिया वाहनों को उठाना पड़ रहा है. बाजार क्षेत्र में हर घंटे जाम लगने का सिलसिला जारी है. कटोरिया : श्रावणी मेला शुरू हो जाने के बाद तक कटोरिया बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ […]

विज्ञापन

कटोरिया बाजार. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नहीं चला है अभियान

कटोरिया बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया. इसका खामियाजा कांवरिया वाहनों को उठाना पड़ रहा है. बाजार क्षेत्र में हर घंटे जाम लगने का सिलसिला जारी है.
कटोरिया : श्रावणी मेला शुरू हो जाने के बाद तक कटोरिया बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों द्वारा अभियान नहीं चलाया गया. नतीजतन कटोरिया बाजार क्षेत्र में हर घंटे जाम लगने का सिलसिला जारी है. जिसमें फंस कर कांवरिया वाहन समेत अन्य छोटी-बड़ी गाडि़यां रेंगते हुए गुजरने को विवश हैं. वैसे तो कटोरिया चौक पर पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. लेकिन सैकड़ों की संख्या में चल रहे कांवरिया वाहनों के काफिले से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है.
कटोरिया चौक सहित बांका रोड, देवघर रोड व सुल्तानगंज रोड में यातायात बहाल रखने में पुलिस बलों को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि कटोरिया बाजार के सभी मुख्य मार्गों के किनारे फल, सब्जी, बक्सा, कुर्सी, कपड़ा, रेडिमेड, प्लास्टिक, चूड़ी, श्रृंगार, चाय, नास्ता आदि की दुकानें सजी हुई हैं. जिसकी वजह से बाजार की सड़कें संकरी हो गयी है. इस स्थिति में यहां हर आधा से एक घंटा के दौरान जाम लगने का सिलसिला जारी है. कई बार कटोरिया चौक से लेकर कॉलेज तक वाहनों की कतार लगती रही.
सूइया बाजार में हटाया गया अतिक्रमण: श्रावणी मेला के मद्देनजर बुधवार को सूइया बाजार में अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया गया. चांदन अंचलाधिकारी कौशल किशोर के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में सड़क किनारे दुकान के आगे चदरा का छप्पर, खूंटा व टटिया लगाने वाले दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर अतिक्रमण हटवाया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि दुबारा पक्की सड़क का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन