सुरक्षा व सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी बांका पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने धौरी से दुम्मा तक कच्ची पथ का लिया जायजा कटोरिया : श्रावणी मेला में देश-विदेश से पहुंचने वाले कांवरियों की सुरक्षा व सेवा हेतु बांका पुलिस चप्पे-चप्पे पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. पूर्व वर्ष की भांति किये जा रहे सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. उक्त बातें रविवार को एसपी राजीव […]
विज्ञापन
एसपी ने धौरी से दुम्मा तक कच्ची पथ का लिया जायजा
कटोरिया : श्रावणी मेला में देश-विदेश से पहुंचने वाले कांवरियों की सुरक्षा व सेवा हेतु बांका पुलिस चप्पे-चप्पे पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. पूर्व वर्ष की भांति किये जा रहे सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा.
उक्त बातें रविवार को एसपी राजीव रंजन ने कांवरिया पथ का निरीक्षण करने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि कांवरिया मार्ग के संवेदनशील स्थानों को चिंहित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस जवानों, लाठी पार्टी, महिला पुलिस, अश्वारोही दल, श्वान दस्ता, अश्रु गैस दस्ता, बम निरोधक दस्ता, मेटल डिटेक्टर आदि लगाये जायेंगे. कई महत्वपूर्ण स्थलों व धर्मशालाओं में सीसीटीवी कैमरे से भी लगाये जायेंगे. ताकि कांवरिया के वेश में असामाजिक या आपराधिक तत्व अपने किसी भी मंसूबों में सफल नहीं हो सकें. श्रावणी मेला में कांवरिया वेश में भी पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी.
एसपी ने जिलेबियामोड़ धर्मशाला, दांडी आश्रम, अबरखा सरकारी धर्मशाला, जिला नियंत्रण कक्ष स्थल, कोल्हुआ स्थित पुलिस कैंप, इनारावरण धर्मशाला, गोडि़यारी धर्मशाला होते हुए बिहार-झारखंड बॉर्डर दुम्मा तक कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया. इस मौके पर उनके साथ एसडीपीओ पीयूष कांत, सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










