BANKA झारखंड बॉर्डर पर जयपुर थाना की पुलिस टीम ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

झारखंड बॉर्डर स्थित चौवालीस मोड़ पर गुरुवार को जयपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट BANKA NEWS :
जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर-देवघर मुख्य मार्ग पर झारखंड बॉर्डर स्थित चौवालीस मोड़ पर गुरूवार को जयपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में विशेष रूप से झारखंड की ओर से आने वाली सभी छोटी-बड़ी वाहनों की सघन तलाशी ली गई. इस क्रम में वाहनों से संबंधित दस्तावेज व चालक के पास हेलमेट आदि की भी जांच हुई. ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों से चालान काटकर जुर्माना की राशि भी वसूली गई. इस अभियान में जयपुर थाना के सअनि मुकेश कुमार महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










