BANKA गोलीकांड के मुख्य आरोपित के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस दबाव में दो ने किया सरेंडर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

मिर्ज़ापुर गाँव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.
विज्ञापन
बाराहाट (बांका) से अजय की रिपोर्ट BANKA NEWS :
मिर्ज़ापुर गाँव में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में की गई. पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके आलोक में यह कदम उठाया गया. पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद मामले में शामिल आरोपी पवन महाराणा ने बांका न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी भस्मा यादव ने एसडीपीओ के समक्ष सरेंडर किया. वहीं तीसरे आरोपी संजय चौधरी ने न्यायालय द्वारा दी गई बेल की पर्ची दिखाकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि तीनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय से वारंट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की, जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










