BANKA मंदार बनेगा आध्यात्मिक राजधानी : अश्विनी चौबे
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 5:44 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नये सिरे से स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विस्तृत चर्चा की.
विज्ञापन
बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट BANKA NEWS :
बिहार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नये सिरे से स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विस्तृत चर्चा की. अपने पटना स्थित आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात में चौबे ने सबसे पहले बांका जिले के प्रसिद्ध मंदार पर्वत को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया.चौबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि मंदार पर्वत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व भी अद्वितीय है. इसे सुव्यवस्थित तरीके से विकसित कर बिहार को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जा सकता है.इसके अलावा उन्होंने बक्सर को भगवान श्रीराम की शिक्षास्थली, भागलपुर स्थित विक्रमशिला क्षेत्र को आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र, तथा सीतामढ़ी को माता सीता की जन्मस्थलीi के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया. उन्होंने इन सभी स्थलों को एक धार्मिक-पर्यटन सर्किट के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव रखा.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस अवसर पर चौबे के आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, पर्यटन संवर्धन, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और बिहार को हरित एवं समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प पर गंभीर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान चौबे ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और अटल बिहारी वाजपेयी की पुस्तक के साथ अपनी लिखित पुस्तक त्रिनेत्र भेंट की. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत एक पौधा भी भेंट किया गया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौबे परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की. बैठक में यह सहमति बनी कि बिहार के विभिन्न जिलों में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को गति देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे. राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुलाकात को बिहार के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










