1, 2,3,4, 5 मई तक बारिश, 60 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवा, IMD का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Apr 2026 6:39 PM

विज्ञापन

कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, फोटो- पीटीआई

Rain And Storm Warning: दिल्ली-यूपी, एमपी, बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. कई राज्यों में तूफानी हवा और तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य, और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ-साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी होने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन

Rain And Storm Warning: गुरुवार (30 अप्रैल) को अचानक से देश के कई राज्यों में मौसम का मूड बदल गया. तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. दिल्ली-एनसीआर में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी. कई इलाकों में बारिश हुई, कहीं-कहीं ओले भी गिर. झारखंड में भी मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. रांची समेत कई इलाकों में सुबह की खिली धूप के बीच दोपहर के समय अचानक से आसमान में बादल उमड़ने लगे. देखते ही देखते तेज हवा और बारिश शुरू हो गई. एमपी-बिहार के कई इलाकों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा.

पहाड़ी राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2 से 5 मई के दौरान बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल, 3 और 4 मई को और उत्तराखंड में 30 अप्रैल से 6 मई तक गरज-चमक, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

पंजाब-हरियाणा से लेकर राजस्थान तक बिजली-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि पंजाब में 3 से 6 मई के दौरान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 अप्रैल, 1 मई और 3 से 6 मई तक बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 मई को और पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 मई के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई क्षेत्रों में मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अप्रैल से 6 मई के दौरान, जबकि असम और मेघालय में 30 अप्रैल से 4 मई के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में 30 अप्रैल और 1 मई को, असम और मेघालय में 2 और 3 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अप्रैल से 2 मई के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार झारखंड में अगले 7 दिन आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 7 दिनों के दौरान, गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30-50 kmph तक जा सकती है. कहीं-कहीं छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

एमपी और छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों के दौरान और विदर्भ में 2 से 4 मई के दौरान कुछ जगहों पर गरज, बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल को और छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल और 4 मई को गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 kmph तक पहुंच सकती है, और झोंकों में 70 kmph तक हवा की गति रह सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, और केरल और माहे में 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान आंधी बारिश का दौर रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 और 4 मई, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल से 3 मई, लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल और 1 मई को कुछ जगहों पर या छिटपुट रूप से गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चल सकती है.

Also Read: दिल्ली-यूपी में मौसम की करवट, तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन