नक्सली एरिया कमांडर अरविंद धराया

बेलहर(बांका) : बेलहर-झाझा सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले नक्सली एरिया कमांडर अरविंद यादव को शुक्रवार की सुबह झाझा पुलिस ने बंगाल के रानीगंज से गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी से तीन जिलों की पुलिस को काफी राहत मिली है. अरविंद यादव बेलहर थाना के बेला गांव का मूल निवासी है जो हाल में झाझा […]
बेलहर(बांका) : बेलहर-झाझा सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले नक्सली एरिया कमांडर अरविंद यादव को शुक्रवार की सुबह झाझा पुलिस ने बंगाल के रानीगंज से गिरफ्तार कर लिया.
उसकी गिरफ्तारी से तीन जिलों की पुलिस को काफी राहत मिली है. अरविंद यादव बेलहर थाना के बेला गांव का मूल निवासी है जो हाल में झाझा थाना के जोगिया टिल्हा गांव में घर बना कर रह रहा था. कुछ दिनों से नक्सली संगठन को छोड़कर अपना गैंग बनाकर हत्या, लूट, लेवी वसूलने आदि जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस इसके आतंक से काफी परेशान थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










