भूमि विवाद में वृद्ध को पीट कर किया अधमरा

Published at :17 May 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में वृद्ध को पीट कर किया अधमरा

दो महिला समेत सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गौरा-नुनुआडीह गांव में सोमवार की सुबह जमीन संबंधी पुराना विवाद में एक वृद्ध को जान मारने की नियत से पीट कर अधमरा कर दिया. जख्मी वृद्ध जागेश्वर यादव (65वर्ष) ग्राम गौरा-नुनुआडीह को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

दो महिला समेत सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गौरा-नुनुआडीह गांव में सोमवार की सुबह जमीन संबंधी पुराना विवाद में एक वृद्ध को जान मारने की नियत से पीट कर अधमरा कर दिया. जख्मी वृद्ध जागेश्वर यादव (65वर्ष) ग्राम गौरा-नुनुआडीह को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में जख्मी वृद्ध के बयान पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

इसमें नरेश यादव, सहदेव यादव, कांग्रेस यादव, छोटू यादव, अरविंद यादव, रेखा देवी एवं संजू देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में जख्मी जागेश्वर यादव ने बताया है कि वह सोमवार की सुबह बहियार से शौच करके घर लौट रहा था. रास्ते में ही उक्त सभी अभियुक्त जान मारने की नियत से खींचते हुए अपने घर की ओर ले गये. जहां लाठी व रॉड से बेरहमी से पीटते हुए बेहोश कर दिया. इस क्रम में गले से पांच भर का चांदी का चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है. आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन