नक्सल प्रभावित इलाके में चला सर्च अभियान

Published at :16 May 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित इलाके में चला सर्च अभियान

चौकसी. पुलिस को नक्सली नेताओं की सक्रियता की सूचना मिली थी नक्सल प्रभावित आनंदपुर व सूइया ओपी क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को दो दर्जन से अधिक गांवों में सर्च अभियान चलाया गया. कटोरिया : एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाये गये सर्च अभियान में कटोरिया, सूइया व आनंदपुर […]

विज्ञापन

चौकसी. पुलिस को नक्सली नेताओं की सक्रियता की सूचना मिली थी

नक्सल प्रभावित आनंदपुर व सूइया ओपी क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को दो दर्जन से अधिक गांवों में सर्च अभियान चलाया गया.
कटोरिया : एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाये गये सर्च अभियान में कटोरिया, सूइया व आनंदपुर पुलिस के अलाव सीआरपीएफ व एसएसबी के जवान भारी संख्या में शामिल थे. पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने हरदिया, पड़रिया, भातुकुरा, पिलुआ, करमटांड़, बुंदेलडीह, झगराहा, सिमराटांड़, मथुरिया आदि गांवों के साथ-साथ अगल-बगल के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान चलाया.
पुलिस को क्षेत्र में नक्सली संगठन के नेताओं व सदस्यों की सक्रियता की सूचना मिली थी. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. सर्च अभियान में एएसपी के अलावा कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम कुमार, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर सिंह के अलावा भारी संख्या में सीआरपीएफ व एसएसबी के जवान आधुनिक हथियारों के साथ लैस थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन