जिला टॉपर निशांत ने बढ़ाया सूइया बाजार का मान

कटोरिया : इंटर सांइस की परीक्षा में जिला टॉपर रहे निशांत कुमार ने सफलता का परचम लहरा कर सूइया बाजार का मान बढ़ाया है. मात्र एक नंबर की खातिर निशांत बिहार राज्य के टॉप-टेन की सूची में शामिल नहीं हो पाया. सूइया बाजार के किराना दुकानदार दयानंद वर्णवाल व चंदा देवी के पुत्र निशांत कुमार […]
कटोरिया : इंटर सांइस की परीक्षा में जिला टॉपर रहे निशांत कुमार ने सफलता का परचम लहरा कर सूइया बाजार का मान बढ़ाया है. मात्र एक नंबर की खातिर निशांत बिहार राज्य के टॉप-टेन की सूची में शामिल नहीं हो पाया. सूइया बाजार के किराना दुकानदार दयानंद वर्णवाल व चंदा देवी के पुत्र निशांत कुमार ने एचपीबीप कॉलेज जिलेबिया मोड़ से आइएससी का फार्म भरा था. सूइया बाजार के होनहार लाल निशांत कुमार ने सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. निशांत का लक्ष्य सिविल सर्विसेस की परीक्षा में सफलता का परचम लहरा कर जिले का नाम रौशन करने का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










