हादसा. दसुआ नहर के पास हुई घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

ऑटो के धक्के से बच्ची की मौत, जाम खेसर के दसुआ नहर के पास अॉटो ने एक बच्ची को कुचल दिया. आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा अौर पुलिस के हवाले कर दिया. मुआवजे की मांग को लेकर जाम से यात्रियों को परेशानी हुई. फुल्लीडुमर(बांका) : प्रखंड क्षेत्र के खेसर थाना अंतर्गत दसुआ नहर के […]
विज्ञापन
ऑटो के धक्के से बच्ची की मौत, जाम
खेसर के दसुआ नहर के पास अॉटो ने एक बच्ची को कुचल दिया. आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा अौर पुलिस के हवाले कर दिया. मुआवजे की मांग को लेकर जाम से यात्रियों को परेशानी हुई.
फुल्लीडुमर(बांका) : प्रखंड क्षेत्र के खेसर थाना अंतर्गत दसुआ नहर के पास गुरुवार को एक ऑटो से कुचल कर एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों उक्त मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर खेसर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ऑटो चालक को अपने कब्जे में ले लिया.
ऑटो पर सवार कई अन्य लोग भी इस घटना में जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. जाम करीब दो घंटे तक रहा जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना पाकर बीडीओ सैयदा नुजहत मंजूर एवं सीओ अजय कुमार सरकार,
फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष धीरज कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया. बीडीओ ने बताया कि घटना की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी बांका को दी गयी है. उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत पीड़ित परिवार को राशि दी जायेगी. वहीं खेसर पंचायत की मुखिया रीता देवी ने कबीर अंत्योष्ठी के तहत दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










