यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना है तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, जानें बचाव के आसान तरीके

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण Ai image
Uric Acid: आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. गलत डाइट लेना, कम पानी पीना और खराब आदतें इसे और गंभीर बना देती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह जोड़ों और किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है.
Uric Acid: आज के समय में अगर देखा जाए तो लोगों में यूरिक एसिड की प्रॉब्लम काफी तेजी से बढ़ रही है. अगर आप यूरिक एसिड के बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें यह एक ऐसा वेस्ट प्रोडक्ट है जो शरीर में प्यूरीन के टूटने के बाद बनता है. नॉर्मल कंडीशंस में आपकी किडनी ही इसे पेशाब के जरिए ही आपके शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन जब आपके शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है तो यह आपकी हड्डियों के जॉइंट्स में जमा होने लग जाता है. इसकी वजह से अक्सर आपको जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसी प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ता है. अगर आप इसे नजरअंदाज करते रहते हैं तो आगे चलकर आपको गाउट और किडनी स्टोन जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको समय रहते सुधार लेना चाहिए. ये गलतियां ही आगे चलकर आपके शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण बनती हैं.
प्रोटीन और नॉनवेज का ज्यादा सेवन
अगर आप उन लोगों में से हैं जो काफी ज्यादा नॉनवेज, रेड मीट, मटन, सी-फूड्स या फिर ऑर्गन मीट खाना पसंद करते हैं, तो आपको आज से ही अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए. अगर आप हर दिन इस तरह की चीजों को खाते रहेंगे तो आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा काफी तेजी से बढ़ सकती है. इन सभी चीजों में प्यूरीन की मात्रा काफी ज्यादा होता है तो आपके शरीर के अंदर टूटकर यूरिक एसिड बन जाती है. जब आप खूब ज्यादा नॉनवेज खाते हैं तो आपका शरीर यूरिक एसिड को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता है. कुछ ही समय में यह आपके खून और जॉइंट्स में जमा होने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें ये 5 बातें, कहीं फायदे की जगह हो न जाए आपको भारी नुकसान
पानी कम पीने की न करें गलती
अगर आप कम पानी पीते हैं तो यह भी आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है. यह एक ऐसी गलती है जिसे अक्सर हम नजरअंदाज करते रहते हैं. जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो आपकी किडनियां सही तरीके से फिल्टररिंग नहीं कर पाते हैं. ऐसा होने की वजह से यूरिक एसिड शरीर से बाहर नहीं निकलती है और अंदर में ही जमा होने लग जाती है. जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपके शरीर से यूरिन के रास्ते से यूरिक एसिड बाहर निकल जाता है. आपके लिए दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीना काफी जरूरी हो जाता है.
ज्यादा मीठा और जंक फूड खाना
आज के समय में हम सभी जंक फूड्स और शुगर लोडेड ड्रिंक्स का सेवन काफी ज्यादा करने लग गए हैं. बता दें इस तरह की जितनी भी चीजें होती हैं वे आपके शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करते हैं. कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, केक, बिस्किट और ज्यादा चीनी वाली चीजें शरीर में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ा देती हैं, जिससे यूरिक एसिड का प्रोडक्शन शरीर में काफी तेजी से होने लग जाता है. जब आप हर दिन जंक फूड्स खाने लगते हैं तो आपके शरीर में सूजन बढ़ती है और मेटाबोलिज्म भी धीमा हो जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
ड्रिंकिंग और स्मोकिंग की आदत
जब आप शराब पीना शुरू कर देते हैं तो इसका सीधा असर आपकी किडनियों पर ही पड़ता है. शराब पीने की वजह से आपकी किडनियां कमजोर हो जाती हैं और सही तरीके से काम भी नहीं कर पाती हैं. इस वजह से भी आपके शरीर से यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता है. वहीं, जब आप स्मोकिंग करना शुरू करते हैं तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और आपका मेटाबोलिज्म भी खराब हो जाता है. आपकी इन दोनों ही आदतों की वजह से भी आपको जोड़ों में दर्द और सूजन और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
एक्सरसाइज न करना और मोटापा बढ़ाना
अगर आप उन लोगों में से हैं जो दिनभर बैठे रहते हैं और कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबोलिज्म काफी धीमा हो जाता है. ऐसा होने की वजह से भी आपका शरीर यूरिक एसिड को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता है. इसके अलावा आपका लगातार बढ़ता हुआ वजन इस प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. आपका मोटापा ही आपके शरीर में सूजन और हार्मोनल इमबैलेंस को बढ़ा देता है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हर दिन कम से कम आधे घंटे वॉक करें, योगा करें या फिर लाइट एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में यह आपकी काफी मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










