बांका में पुलिस का एक्शन, अवैध शराब तस्करी में दो गिरफ्तार

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Bihar Liquor News: कटोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Bihar Liquor News: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण,बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने के लिए थानाध्यक्ष जीवश कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाना है.

वाहन जांच के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार

अभियान के दौरान कटोरिया–देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों के पास से अवैध देशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

चार बोतल देशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल चार बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार,यह शराब तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव निवासी स्वर्गीय कन्हू मरांडी के पुत्र सीताराम मरांडी और खोंटवा गांव निवासी तकधू राय के पुत्र लूटन राय के रूप में की गई है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ताकि तस्करी के नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सके.

मामला दर्ज, कोर्ट भेजे गए आरोपी

इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में बांका कोर्ट भेज दिया गया है. जहां आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी या अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन