BANKA NEWS : बीईओ के वीडियो कॉलिंग निरीक्षण में तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
BANKA NEWS : बीईओ के वीडियो कॉलिंग निरीक्षण में तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

बीईओ मनोज मिश्र ने रविवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कटोरिया प्रखंड के कई उर्दू विद्यालयों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

बीईओ मनोज मिश्र ने रविवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कटोरिया प्रखंड के कई उर्दू विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में शिक्षकों की उपस्थिति व नामांकित बच्चों की उपस्थिति सहित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट ली गई. निरीक्षण के दौरान दो विद्यालयों से तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले. उक्त तीनों शिक्षकों से बीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है. इस संबंध में बीईओ मनोज मिश्र ने बताया कि वीडियो कॉल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में प्रोन्नत मध्य विद्यालय घुमनी उर्दू में शिक्षक सुनील कुमार यादव एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय सिकटिया उर्दू में शिक्षक शिवम कुमार एवं बबलू कुमार दास अनुपस्थित पाए गए. उक्त तीनों शिक्षकों से बीईओ ने स्पष्टीकरण की मांग की है. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट किया जाएगा. बीईओ द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से किए गए निरीक्षण कार्य से ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों में कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन