आनंदपुर पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जब्त ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

जब्त ट्रैक्टर

बांका जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. आनंदपुर थाना पुलिस ने लहरनियां गांव के समीप एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Illegal Sand Mining: कटोरिया (बांका). जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में एसपी अमितेश कुमार एवं एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर आनंदपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

लहरनियां गांव के समीप हुई छापेमारी

पुलिस को आनंदपुर थाना क्षेत्र के लहरनियां गांव के समीप अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर जब्त कर लिया.

चालक को मौके से किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर चालक दिग्गज सिंह, पिता कारू सिंह, निवासी कुसुमघाट (लहरनियां) को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

खनन अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार जब्त ट्रैक्टर से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था. इस संबंध में आनंदपुर थाना में ट्रैक्टर चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बालू माफियाओं में मची खलबली

Illegal Sand Mining: छापेमारी अभियान का नेतृत्व आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया. अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र जवान भी शामिल रहे. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन