BANKA NEWS : शंभुगंज में छोटी भरतसिला गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
BANKA NEWS : शंभुगंज में छोटी भरतसिला गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में पीएचईडी विभाग की स्थिति ठीक नहीं हैं. सिस्टम की कमजोरी से ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

शंभुगंज, बांका से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट :

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में पीएचईडी विभाग की स्थिति ठीक नहीं हैं. सिस्टम की कमजोरी से ग्रामीणों को नलजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं. भरतसिला पंचायत के कुल 15 वार्डों में दो ,पांच ,10,11 सहित आधे दर्जन जगहों पर लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो रहा हैं. जिसमें वार्ड संख्या दो महादलित टोला छोटी भरतसिला की हालत बदतर हैं. महादलित बस्ती में लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिल रहा हैं. ग्रामीण पूरण दास, अभिषेक दास, गुड्डू दास, हरि किशोर दास सहित अन्य ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व जलमीनार बनाया गया. आज तक टोला के लोगों को पानी ठीक से नहीं मिला. लोग कुआ और चापानल का दूषित पानी पीने पर विवश हो रहे हैं. गर्मी में तो पेयजल की परेशानी दोगुनी हो जाता हैं. लोग पानी दूर से ढोकर लाते है और फिर दैनिक काम करते हैं. जब भी समस्या सामाधान के लिये विभाग को कहते हैं, सिर्फ तीन वर्षों से आश्वासन देते आ रहे हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंब समस्या सामाधान नहीं होता है तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव होगा. पंचायत के मुखिया विनय प्रसाद ने बताया कि जब से पेयजल की जिम्मेवारी पीएचईडी के हाथों में है, हालत और बदतर हैं. जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत हैं. विभाग के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने समस्या का जल्द ही सामाधान कराने की बात कही हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन