BANKA NEWS :महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन गोविंदपुर में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
BANKA NEWS :महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन गोविंदपुर में उमड़े श्रद्धालु

पंजवारा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर में चीर नदी तट पर चल रहे शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

पंजवारा, बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

पंजवारा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर में चीर नदी तट पर चल रहे शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. प्रातः काल वेदज्ञ पंडितों द्वारा यजमानों को विधिवत यज्ञ देवता एवं यज्ञ स्थल पर स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन कराया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की प्रक्रिया प्रारंभ हुई.बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए पहुंचे और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की. यज्ञ स्थल पर तैयार भव्य यज्ञशाला, प्रवचन पंडाल एवं सुसज्जित देवी-देवताओं की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जहां प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. रविवार दोपहर रामलीला का मंचन किया गया, जबकि रात्रि में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ स्थल पर अब मेला भी सजने लगा है, जहां ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. आयोजन को सफल बनाने में हरे कृष्ण बगबै, शंभू प्रसाद यादव, विजय किशोर सिंह, अनिल पासवान, उपेंद्र यादव, श्रीधर मंडल, रणधीर झा, विपिन पांडे, राजेश झा, अनिल राणा, सिकंदर कापरी सहित गोविंदपुर एवं पंजवारा पंचायत के लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं. यज्ञ को लेकर क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन