Bettiah: सद्भाव यात्रा के दौरान चौतरवा पहुंचे निशांत, लड्डू से तौलकर किया स्वागत

निशांत कुमार का स्वागत करते कार्यकर्ता
लड्डू से तौले गए निशांत, गूंजे नारे और फूलों की बारिश… बगहा के चौतरवा में दिखा जबरदस्त स्वागत…
Bettiah News: सद्भाव यात्रा के दौरान जदयू नेता निशांत कुमार के चौतरवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
“नीतीश-निशांत जिंदाबाद” के नारों से गूंजा क्षेत्र
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए. समर्थकों ने खुशी जताते हुए निशांत कुमार को लड्डू से तौला और “नीतीश-निशांत जिंदाबाद” तथा “एनडीए जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया.
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही तैनात
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. चौतरवा सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. थानाध्यक्ष शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करते रहे.
गांधीनगर चौक पर लोगों को संबोधित करते निशांत कुमार
जदयू कार्यकर्ताओं को निशांत कुमार ने संबोधित करते हुए समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह उनके पिता को जनता ने करीब 20 वर्षों तक सेवा करने का अवसर दिया, उसी तरह उन्हें भी एक मौका दिया जाए. ताकि वे भी क्षेत्र के विकास के लिए काम कर सकें’. निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.
कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनंदन किया.
इस दौरान बगहा के रत्नमाला मोड़ पर अधिवक्ता फिरोज आलम और मोबीन अंसारी ने स्वागत किया. वहीं गांधी नगर चौक पर एमएलसी भीष्म सहनी, जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, पारस बैठा, उमाशंकर पटेल और आनंद शाही समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया.
कार्यक्रम में संजय गुप्ता, पलक भारती, ओमप्रकाश शाही, अशोक यादव, जितेंद्र जायसवाल, सुरेश यादव, राजेश्वर राव, बिगु चौधरी, संजय सहनी, विजय पांडेय, सुरेंद्र बैठा, अमजद अली, प्रभु तिवारी, सुबोध प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, संतोष ठाकुर, राजेश राम, बबुआ जी सिंह, छोटा चौबे, धनंजय यादव, हीरालाल ठाकुर और खजानती चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे.
बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










