वार्ड 38 और 42 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण को मिली मंजूरी, जारी हुआ कार्यादेश

Updated:
विज्ञापन

गरिमा देवी सिकारिया, मेयर | Prabhat Khabar Network

बेतिया नगर निगम के वार्ड 38 और 42 में सड़क और नाला निर्माण के लिए कार्यादेश जारी। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दी जानकारी, तीन माह में पूरा होगा कार्य।

विज्ञापन

Bettiah News: नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 38 और 42 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्यादेश जारी कर दिया गया है. नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत इन योजनाओं का निर्माण कार्य संवेदक दीपक कंस्ट्रक्शन, रामनगर द्वारा कराया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दोनों योजनाओं का निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन और तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: वाइब्रेंट विलेज योजना में भूमि बनी बाधा, डीडीसी ने सीओ को लगाई फटकार

इन स्थानों पर होगा निर्माण कार्य

महापौर के अनुसार वार्ड 42 में अशोक प्रसाद के घर से पंकज पटेल के घर होते हुए सुमन पटेल के घर तक पीसीसी सड़क और आवश्यक नाला का निर्माण कराया जाएगा. इस योजना की प्राक्कलित लागत 16.92 लाख रुपये है.

वहीं वार्ड 38 में गोरी शंकर यादव के घर से रमेश पासवान के घर तक सड़क एवं आवश्यक नाला का निर्माण 4.36 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा.

गुणवत्ता जांच के बाद होगा भुगतान

नगर निगम ने निर्माण एजेंसी को तीन माह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने, तकनीकी पर्यवेक्षण, फोटोग्राफी और गुणवत्ता जांच सहित सभी विभागीय शर्तों का पालन अनिवार्य होगा. अंतिम भुगतान गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही किया जाएगा.

बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से संबंधित मोहल्लों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन