पलामू नीट परीक्षा अपडेट: भारी हंगामे के बाद 48 छात्रों की परीक्षा शुरू, DC और SP ने खुद संभाली कमान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी

Palamu NEET Update: पलामू के मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में नीट यूजी परीक्षा के दौरान उत्पन्न हुआ विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है. डीसी और एसपी की मौजूदगी में उन 48 छात्रों की परीक्षा शुरू करा दी गई है जिन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिला था. केंद्र पर फिलहाल सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है.

विज्ञापन

Palamu NEET Update, पलामू (चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट): पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी (NEET-UG) परीक्षा को लेकर पिछले कई घंटों से चल रहा तनाव अब खत्म हो गया है. ताजा जानकारी के अनुसार, जिन 48 विद्यार्थियों को समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिल पाया था, उनकी परीक्षा अब आधिकारिक रूप से शुरू करा दी गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) सहित तमाम आला प्रशासनिक अधिकारी स्वयं केंद्र पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.

कुप्रबंधन और हंगामे के बाद एक्शन

इससे पहले, इस केंद्र पर कुल 360 विद्यार्थियों में से कक्षा संख्या 11 में बैठे 48 परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका था. लगभग डेढ़ घंटे तक चले इंतजार के बाद जब छात्रों का सब्र टूट गया और उन्होंने केंद्र पर जमकर हंगामा किया. छात्रों ने आरोप लगाया था कि कॉलेज और जिला प्रशासन के मिस-मैनेजमेंट के कारण उनके साल भर की मेहनत बर्बाद हो रही है. हंगामे के दौरान मारपीट और तनाव की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया.

Also Read: धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी भी मिलेगी

अधिकारियों ने परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला

केंद्र पर मौजूद डीसी और एसपी ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी छात्र का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्न पत्र वितरित किए गए और विशेष व्यवस्था के तहत इन 48 छात्रों की परीक्षा शुरू कराई गई. हालांकि, इस घटना ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तैयारियों और स्थानीय केंद्र के प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन फिलहाल परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है.

केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा केंद्र पर अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तब तक केंद्र पर कैंप करेंगे जब तक कि परीक्षा पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाती. डीसी ने मामले की जांच के भी संकेत दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किस स्तर पर हुई. फिलहाल, उन 48 विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है जिनकी परीक्षा अब शुरू हो चुकी है.

हिंदी के प्रश्नपत्र कम रहने के कारण शाम 6:55 में शुरू हुई परीक्षा: एसडीओ

सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने बताया कि जब प्रश्न पत्र बांटे जा रहे थे. तब सबसे अंतिम कमरा रूम नंबर 11में पहुंचने पर पता चला कि हिंदी के प्रश्न पत्र कम है. रूम नंबर 11 में सभी परक्षार्थी हिंदी मीडियम से परीक्षा देने वाले थे. लेकिन प्रश्न पत्र कम हो गये. इसके बाद प्रश्न-पत्र मंगवाकर शाम 6:55 पर परीक्षा शुरू की गयी है. रात 9:55 तक परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को घर पर छोड़ने की व्यवस्था की गयी है. परीक्षार्थियों को जलपान भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें चूक कहां से हुई है, इसके लिए एनटीए टीम गठित कर जांच करेगी.

Also Read: सरना धर्म कोड पर CM हेमंत की बड़ी पहल, आदिवासियों के लिए जनगणना 2027 में अलग कॉलम की मांग

क्या कहते हैं अभिभावक

अभिभावकों का कहना है कि नीट यूजी जैसे परीक्षा में यह स्थिति है तो बेहतर समझ सकते हैं कि अन्य परीक्षाओं की स्थिति क्या होगी. दूसरी तरफ देर शाम परीक्षा में शामिल 48 परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा बस की व्यवस्था की गयी है, ताकि रात्रि 10 बजे के बाद परीक्षा समाप्त होने पर उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके.

शाम 7:30 बजे महिला डॉक्टर ने केंद्र में किया प्रवेश

जानकारी के अनुसार शाम साढ़े सात बजे डॉ रिद्धि ने सिंह नामधारी महिला कॉलेज में प्रवेश किया. अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी महिला विद्यार्थी को किसी तरह की परेशानी हुई है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola