पलामू: नौडीहा बाजार में 60 लाख का गांजा बरामद, पिकअप जब्त

Updated:
विज्ञापन

पलामू के नौडीहा बाजार में 60 लाख का गांजा बरामद, पिकअप जब्त (AI Generated Image)

पलामू के नौडीहा बाजार में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 60 लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया है। तस्कर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

पलामू. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी कैंप के समीप पुलिस ने शुक्रवार की रात एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. पुलिस ने गांजा के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर थाना परिसर में रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके से भाग निकले तस्कर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डुमरी कैंप के समीप एक नवनिर्मित मकान के पास पिकअप वाहन से गांजा की खेप उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गये. पुलिस ने स्थल की तलाशी ली, जहां बोरे में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने गांजा और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया.

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. मामले में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले को संगठित मादक पदार्थ तस्करी से जोड़कर भी जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola