Palamu News: तेज रफ्तार Swift Dzire की चपेट में आने से तीन किशोर घायल, मेला घूमकर लौट रहे थे घर

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर का सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज में एनएच-139 पर कार और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हरिहरगंज,पलामू: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह स्थित यूएस होटल के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों पल्सर बाइक से देवगन मेला घूमकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें : Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव निवासी पवन कुमार (18), रोहित कुमार (17) और विनय कुमार (15) के रूप में हुई है. हादसे में पवन कुमार और रोहित कुमार का दाहिना पैर टूट गया है. वहीं विनय कुमार का दाहिना पैर टूटने के साथ हाथ में भी गंभीर चोट लगी है.

कार चालक वाहन छोड़कर फरार

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. बताया गया कि टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर का चालक कुछ दूर जाकर वाहन रोककर फरार हो गया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola