Palamu News: एक्सपायर्ड चालान पर स्टोन चिप्स ले जा रहा ट्रक जब्त, डीएमओ को दी गयी सूचना

Updated:
विज्ञापन

जप्त ट्रक का फोटो | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे स्टोन चिप्स लदे ट्रक को जब्त किया। चालान की अवधि समाप्त होने के बाद भी ट्रक बिहार की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

हरिहरगंज,पलामू: मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच-139 पर कौवाखोह के समीप फोरलेन में शुक्रवार को खनिज परिवहन की जांच के दौरान स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक को जब्त किया गया. एसआइ रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर उसके कागजात और खनिज परिवहन से संबंधित चालान की जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच के दौरान ट्रक में स्टोन चिप्स लदा पाया गया. वाहन चालक के पास चालान मौजूद था, लेकिन उसकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद स्टोन चिप्स को बिहार की ओर ले जाया जा रहा था. इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने वाहन संख्या जेएच यूपी 53 सीटी 9485 को जब्त कर हरिहरगंज थाना लाया.

यह भी पढ़ें : Palamu News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अनुष्ठान और अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

डीएमओ को दी गयी सूचना

वाहन जब्ती के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ), पलामू को दी गयी है. पुलिस द्वारा क्षेत्र में खनिज लदे वाहनों की जांच लगातार की जा रही है. खनिज परिवहन की जांच और कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन