गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक, कोसी और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का बदला रूट, देखें अपडेट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :03 May 2026 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya Junction News

गया जंक्शन

Gaya: गया जंक्शन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण 16 मई तक कोसी सुपर एक्सप्रेस और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी. गरीब रथ समेत कई ट्रेनें अब डीडीयू स्टेशन से ही शुरू और समाप्त होंगी.

विज्ञापन

Gaya: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लाइन नंबर एक पर चल रहे मेगा ब्लॉक का काम अब 16 मई तक जारी रहेगा. रेलवे प्रशासन ने इस काम को तय समय में पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने अधिकारियों से कहा है कि हर हाल में यह काम 16 मई तक पूरा होना चाहिए.

रेल यातायात पर पड़ा बड़ा असर

मेगा ब्लॉक की वजह से गया जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर सीधा असर पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई अहम ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है. सोमवार से कुछ प्रमुख ट्रेनें अपने पुराने रूट की बजाय डायवर्ट रूट से चलेंगी.

कोसी सुपर एक्सप्रेस का रास्ता बदला

गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस अब बख्तियारपुर लिंक केबिन, राजगीर, तिलैया जंक्शन और बंधुआ होकर चलेगी. यानी यह ट्रेन फिलहाल गया जंक्शन नहीं आएगी.

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस भी डायवर्ट

गाड़ी संख्या 13329/13330 धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदल दिया गया है. यह ट्रेन अब जटडुमरी, इस्लामपुर, तिलैया और बंधुआ के रास्ते चलेगी. 16 मई तक यह ट्रेन भी गया जंक्शन पर नहीं पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई ट्रेनें डीडीयू से ही चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी

रेलवे ने बताया है कि गया से चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन फिलहाल आंशिक रूप से डीडीयू स्टेशन से किया जाएगा. गया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, गरीब रथ और एकात्मता एक्सप्रेस जैसी सेवाओं के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें डीडीयू से ही शुरू होंगी और वहीं तक सीमित रहेंगी.

रेल प्रशासन ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ मेगा ब्लॉक की अवधि तक लागू रहेगा. 16 मई को काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर सामान्य रूट और समय के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा. तब तक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें.

(गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन