बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा
रामकृपाल यादव
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर NDA नेताओं ने संकेत दिया है कि जल्द इसका ऐलान होगा. सम्राट चौधरी की दिल्ली बैठक के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं. सत्ताधारी NDA नेताओं ने संकेत दिए हैं कि अब मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा देरी नहीं होगी. भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार तय है और यह जल्द ही होने वाला है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सिर्फ तीन मंत्री काम कर रहे हैं, ऐसे में सरकार का विस्तार होना स्वाभाविक है.
राम कृपाल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं. यहां वे पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बिहार की नई कैबिनेट को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है. राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं.
निशांत कुमार पर क्या बोले यादव
राम कृपाल यादव ने जेडीयू नेता निशांत कुमार पर भी बात की. उन्होंने कहा कि निशांत ने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उठाई है और चंपारण से अभियान शुरू कर पार्टी को नई दिशा देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा युवा पार्टी से जुड़ेंगे और संगठन को मजबूती मिलेगी.
विजय चौधरी बोले- पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं
निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर भी जेडीयू के भीतर उत्साह देखा जा रहा है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूरी पार्टी निशांत कुमार के साथ खड़ी है और उनकी यात्रा को पूरा समर्थन दिया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि निशांत की सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी.
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आम लोगों के बीच भी निशांत कुमार की यात्रा को लेकर चर्चा है और लोग चाहते हैं कि वे राजनीति में और ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं. पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बंगाल चुनाव परिणाम पर क्या दावा किया
राम कृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में जनता बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार बनने की संभावना है. उनका कहना है कि लोगों ने टीएमसी सरकार से दूरी बना ली है क्योंकि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया.
बिहार की राजनीति में इस समय कैबिनेट विस्तार, सम्राट चौधरी की दिल्ली यात्रा और निशांत कुमार की सक्रियता तीन बड़े मुद्दे बने हुए हैं. आने वाले दिनों में इन सभी पर बड़ा राजनीतिक फैसला देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: 6 मई को होगी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










