BANKA NEWS : सहरोय गोयड़ा में डांड़ खोदाई से बिजली पोल पर संकट
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के छतहार पंचायत के सहरोय गोयड़ा में खेती-किसानी के लिये कराई जा रही डांड (सिंचाई नाला) की खोदाई से सड़क किनारे लगे बिजली पोल पर खतरा मंडराने लगा हैं.
विज्ञापन
शंभुगंज, बांका से ठाकुर बिनोद सिंह का रिपोर्ट :
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के छतहार पंचायत के सहरोय गोयड़ा में खेती-किसानी के लिये कराई जा रही डांड (सिंचाई नाला) की खोदाई से सड़क किनारे लगे बिजली पोल पर खतरा मंडराने लगा हैं. इससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई हैं. ग्रामीण पंकज झा, शशिधर झा, सोनू कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि लखनपुर गोयड़ा मौजा में बदुआ नदी पर बने चेक डैम के बाद खेतों तक पानी पहुंचाने की पहल की जा रही हैं. लेकिन संवेदक द्वारा निर्धारित जमीन छोड़कर तेलडीहा मुख्य सड़क के किनारे ही डांड की खोदाई कर दी गयी. इस लापरवाही के कारण पहले से सड़क किनारे खड़े चार बिजली खंभों की नींव कमजोर हो गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आंधी या बारिश के दौरान पोल और तार गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं. बताया कि तेलडीहा दुर्गा मंदिर के कारण यह सड़क काफी व्यस्त रहती हैं. ऐसे में अगर अचानक बिजली पोल गिरता है तो जानमाल का नुकसान हो सकता हैं.।श ग्रामीणों ने मामले की शिकायत बिजली विभाग से की हैं. इस संबंध में बिजली विभाग के जेई राजीव कुमार ने कहा कि बिजली पोल के पास मिट्टी की खोदाई करना पूरी तरह गलत हैं . इससे पोल गिरने का खतरा बढ़ जाता हैं. जांच किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










