प्रखंड साधनसेवी रहें या विद्यालय चलायें

Published at :01 Mar 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड साधनसेवी रहें या विद्यालय चलायें

बांका : जिले के तीन प्रखंडों में प्रखंड साधन सेवी सह संकुल समन्वयक के पद पर रहते हुए विद्यालय के प्रभार में भी रहने पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शाश्वतानंद झा ने इन तीनों प्रखंडों के कुल 12 सीआरसी को पत्र निर्गत कर निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षण […]

विज्ञापन

बांका : जिले के तीन प्रखंडों में प्रखंड साधन सेवी सह संकुल समन्वयक के पद पर रहते हुए विद्यालय के प्रभार में भी रहने पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शाश्वतानंद झा ने इन तीनों प्रखंडों के कुल 12 सीआरसी को पत्र निर्गत कर निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षण हेतु प्रखंड साधन सेवी के पद पर रहे या विद्यालय का संचालन करे. दोनों में से किसी एक पद पर ही रह कर कार्य किया जा सकता है.

दोनों पदों पर रह कर कार्य करना विभागीय नियम के विरुद्ध है. पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर विद्यालय के सपूर्ण प्रभार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चिह्नित शिक्षक को देते हुए कार्यालय को सूचित करे. तथा इस संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण देंगे की बीआर पी /सीआरसीसी के पद पर प्रतिनियोजित रहते हुए विद्यालय के प्रभार में किस आधार पर बने हुए है. ऐसे नहीं करने की स्थिति में प्रखंड साधन सेवी/संकुल समन्वयक के पद से मुक्त करते हुए विद्यालय में योगदान देने हेतु विरमित कर दिया जायेगा.

छात्र युवा संघर्ष मोरचा समन्वय समिति के सदस्यों ने की बैठक. जमुई. छात्र युवा संघर्ष मोरचा समन्वय समिति के सदस्यों की एक बैठक पुरानी बाजार स्थित संस्कृत मध्य विद्यालय के प्रांगण में समाजसेवी शंकर प्रसाद साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने और पंचायत चुनाव में संगठन के लोगों को विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही चुनाव प्रबंध समिति के प्रखंडवार पदाधिकारी का चयन करने और जिले में बढ़ते लूट,हत्या,अपहरण आदि के खिलाफ 9 मार्च को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन