स्वदेश दर्शन योजना के तहत होगा कांवरिया पथ का विकास

कटोरिया : भारत सरकार द्वारा संचालित योजना ‘स्वदेश-दर्शन’ से सुल्तानगंज से बाबाधाम तक महत्वपूर्ण स्थलों के विकास के लिए परियोजना तैयार की जा रही है. केंद्र सरकार की इस योजना को धरातल पर उतारने हेतु बिहार राज्य पर्यटन विभाग ने बांका जिला प्रशासन से शिवशक्ति परिपथ (कांवरिया पथ) अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं के […]
कटोरिया : भारत सरकार द्वारा संचालित योजना ‘स्वदेश-दर्शन’ से सुल्तानगंज से बाबाधाम तक महत्वपूर्ण स्थलों के विकास के लिए परियोजना तैयार की जा रही है. केंद्र सरकार की इस योजना को धरातल पर उतारने हेतु बिहार राज्य पर्यटन विभाग ने बांका जिला प्रशासन से शिवशक्ति परिपथ (कांवरिया पथ) अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु जमीन उपलब्धता संबंधी विवरणी सहित प्रस्ताव मांगी है.
जिला पर्यटन विभाग ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया पथ के संपर्क वाले चार प्रखंडों कटोरिया, चांदन, बेलहर और शंभुगंज के अंचलाधिकारी से वैसे सभी पर्यटक स्थल जो पर्यटकीय परिप्रेक्ष्य से महत्वपूर्ण है या जहां पर्यटकीय सुविधा प्रदान करने पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की प्रबल संभावना है. वैसे स्थलों को चिंहित कर उनके विकास हेतु किये जाने वाले कार्यों की सूची तथा प्रस्तावित कार्य स्थल पर सरकारी या विवाद रहित भूमि की उपलब्धता, प्रकार एवं स्वामित्व की विवरणी तीन दिनों के भीतर देने को कहा गया है. इसके लिए निर्विवाद भूमि की उपलब्धता आवश्यक है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड अंतर्गत कांवरिया पथ के कुरावा से लेकर ईनारावरण तक अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने स्थल निरीक्षण कर छह जगहों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है. जिसे जिला पर्यटन विभाग के पास भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










