Madhubani: बाबूबरही रेलवे हॉल्ट पर उतरते समय गिरा यात्री, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
madhubani-babubarhi-railway-halt-passenger-death-train-accident-laukha-jhanjharpur-line

घटना स्थल पर लगी भीड़

मधुबनी के सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉल्ट पर सोमवार को ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक यात्री की कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान खुटौना के राज कुमार राम के रूप में हुई है, जो ससुराल से लौट रहे थे.

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही लौकहा-झंझारपुर रेलखंड पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है. बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉल्ट पर एक यात्री की ट्रेन से उतरने के दौरान कटकर मौत हो गई. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मृतक की पहचान खुटौना प्रखंड के सिकटीयाही गांव निवासी राम प्रसाद राम के 45 वर्षीय पुत्र राज कुमार राम के रूप में की गई है.

ससुराल से घर लौट रहे थे राज कुमार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज कुमार राम सोमवार को अपने ससुराल से घर लौट रहे थे. उन्होंने लौकहा की ओर से आने वाली ट्रेन पकड़ी थी. जैसे ही ट्रेन सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉल्ट पर रुकी, राज कुमार जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह सीधे ट्रेन के पहियों के नीचे आ गए. ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

परिजनों में मचा कोहराम

वहाँ मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी और बाबूबरही थाना पुलिस को दी.

मामले की छानबीन जारी

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई शुरू की. इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव सिकटीयाही में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट: अवनीश कुमार कर्ण

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन