Banka, कटोरिया सीएचसी में उदघाटन के डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड सेवा

Updated:
विज्ञापन
Banka, कटोरिया सीएचसी में उदघाटन के डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड सेवा

कटोरिया सीएचसी में उदघाटन के डेढ़ माह बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड सेवा

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट,

कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू नहीं हो सकी है. जिस कारण मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां यह समस्या स्त्री रोग विशेषज्ञ सह अल्ट्रासाउंड के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ स्वीटी रानी के योगदान के बाद ही चाईल्ड केयर लीव (शिशु देखभाल अवकाश) पर चले जाने से उत्पन्न हुई है. ज्ञात हो कि लगभग 4 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया का विधिवत उद्घाटन गत 17 मार्च को 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समृद्धि यात्रा के दौरान की गई थी. कटोरिया सीएससी में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है. इसके लिए यहां सारा सिस्टम भी स्थापित हो चुका है. लेकिन अल्ट्रासाउंड प्रशिक्षित चिकित्सक के चाइल्ड केयर लीव पर चले जाने के कारण यहां अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन