माउंट फोर्ड स्कूल में लोकतांत्रिक अंदाज में हुआ हाउस कैप्टन चुनाव, छात्रों ने गुप्त मतदान से चुने अपने प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ चुने गए हाउस कैप्टन | Prabhat Khabar Network

प्रिंसिपल व शिक्षकों के साथ चुने गए हाउस कैप्टन. | Prabhat Khabar Network

School Election 2026 : माउंट फोर्ड स्कूल के छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन का चुनाव किया. विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया. परिणाम घोषित होने पर उत्साह का माहौल रहा.

विज्ञापन

School Election 2026 : माउंट फोर्ड स्कूल के सभागार में आयोजित चुनाव में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा ठाकुर के मार्गदर्शन में मतदान प्रक्रिया को वास्तविक चुनाव जैसा स्वरूप दिया गया. विद्यार्थियों ने मतपत्र के माध्यम से गुप्त मतदान कर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया. मतदान के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला.

अमिट स्याही से बढ़ी चुनाव की विश्वसनीयता

मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बूथ संचालक नीतीश कुमार ने सभी मतदाताओं की उंगलियों पर अमिट काली स्याही लगाई. इससे विद्यार्थियों को वास्तविक चुनाव प्रणाली का अनुभव मिला. पूरे चुनाव का संचालन ओम सिंह एवं स्टेला सॉ ने किया, जबकि आनंद कुमार, मुनील कुमार, सुगंधा सायमन और देबांजन घोषाल ने मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये बने विभिन्न हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में ग्रीन हाउस से स्वप्निल अमित कैप्टन और हिमांशु राज वाइस कैप्टन चुने गए. येलो हाउस में रणवीर कुमार कैप्टन तथा शाश्वत आनंद वाइस कैप्टन निर्वाचित हुए. ब्लू हाउस का नेतृत्व आदर्श कुमार करेंगे, जबकि शुभम कुमार वाइस कैप्टन बने. वहीं रेड हाउस की कैप्टन सुहानी कुमारी और वाइस कैप्टन गुनगुन पांडे चुनी गईं. परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा.

लोकतांत्रिक संस्कारों से होगा व्यक्तित्व विकास

प्राचार्या अपर्णा ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के चुनाव विद्यार्थियों को लोकतंत्र, नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर देते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य का जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं.

विद्यालय के प्रबंध निदेशक राधेश्याम सर और चेयरमैन डॉ. एन. के. यादव ने भी सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए विजयी प्रतिभागियों, सभी उम्मीदवारों और आयोजन से जुड़े शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है.


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन