बेलहर के बारा बहियार के धान के खेत में गिरा ठनका, किसान की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Banka Lightning Strike : बांका के बेलहर में वज्रपात की एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य किसान गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. यह घटना उस वक्त हुई जब किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे.

विज्ञापन

Banka Lightning Strike : बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया पंचायत स्थित बारा बहियार में किसान धान की रोपनी की तैयारी में जुटे थे. बारा कुलड़िया गांव निवासी वीरेंद्र हांसदा (46), पिता स्वर्गीय जगदीश हांसदा, बटाई पर लिए गए खेत में मेड़ बनाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वीरेंद्र हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

दो किसान गंभीर रूप से झुलसे, बेहतर इलाज के लिए रेफर

हादसे के समय पास के खेतों में काम कर रहे बारा गांव निवासी मुकेश तांती और सुभाष कुमार पंडित भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी क्लीनिक पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वीरेंद्र हांसदा की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके परिवार में वृद्ध मां धनेश्वरी देवी, पत्नी पिंकी देवी और चार बेटियां—काजल कुमारी, पूजा कुमारी, पायल कुमारी तथा चांदनी कुमारी हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन