जहानाबाद में डॉक्टरों का नया ड्यूटी शेड्यूल जारी, जानिए किस समय कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
जहानाबाद सदर अस्पताल की तस्वीर
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में 4 मई (सोमवार) के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट जारी किया गया है. ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग-अलग समय पर डॉक्टर तैनात रहेंगे.
Jehanabad News: सदर अस्पताल में सोमवार (4 मई) को मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों का नया शेड्यूल ड्यूटी तय किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग-अलग डॉक्टरों को तैनात किया है. ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. इस शेड्यूल पालियों में संचालित की जाएगी.
ओपीडी सेवाएं (सुबह और शाम)
सुबह से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक
- जनरल ओपीडी–डॉ. बी. के.शाही
- सर्जरी ओपीडी–डॉ.अशोक कुमार
- अर्थो ओपीडी–डॉ.दिनेश कुमार
- आयुष ओपीडी– डॉ.सलोनी
- एमसीडी ओपीडी–डॉ. प्रियंका
इमरजेंसी सेवाएं (24 घंटे उपलब्ध)
- सुबह (8 AM – 2 PM): डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. अंबर
- शाम (2 PM – 8 PM): डॉ. ए. के. नंदा, डॉ. राजेश कुमार
- रात (8 PM – 8 AM): डॉ. कृष्ण मोहन पासवान, डॉ. उदय शंकर
मरीजों के लिए जरूरी जानकारी
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे अपनी बीमारी के अनुसार तय समय पर अस्पताल पहुंचें. ताकि उन्हें बिना परेशानी इलाज मिल सके.
यह ड्यूटी चार्ट मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. जिससे अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और सभी को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










