फरार ईनामी दुष्कर्मी रमेश गरफ्तार

कटोरिया : जमुई-बांका जिला के बॉर्डर एरिया पर स्थित नक्सल प्रभावित ताराकुरा गांव से सोमवार को सूइया ओपी पुलिस ने एक फरार ईनामी दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार कुख्यात का नाम रमेश राणा पिता स्व रामलाल राणा ग्राम डुमरिया (सूइया ओपी) बताया गया है. उसके विरुद्ध एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने एक […]
कटोरिया : जमुई-बांका जिला के बॉर्डर एरिया पर स्थित नक्सल प्रभावित ताराकुरा गांव से सोमवार को सूइया ओपी पुलिस ने एक फरार ईनामी दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार कुख्यात का नाम रमेश राणा पिता स्व रामलाल राणा ग्राम डुमरिया (सूइया ओपी) बताया गया है. उसके विरुद्ध एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने एक हजार रूपये नकद का ईनाम रखा था.
सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने सशस्त्र बलों के साथ फरार रमेश राणा को धर दबोचा. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश राणा के खिलाफ करीब पांच वर्षों पहले ही दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. उक्त कांड में पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी. लेकिन अभियुक्त रमेश राणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. सोमवार को झाझा थाना क्षेत्र के सटे ताराकुरा गांव के समीप से ओपीध्यक्ष ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे बांका जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










