कई पंसस इस बार मुखिया पद पर आजमायेंगे किस्मत

Published at :02 Feb 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
कई पंसस इस बार मुखिया पद पर आजमायेंगे किस्मत

कटोरिया : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कटोरिया प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु आरक्षित किये गये निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार पंचायत चुनाव 2016 में कई वर्तमान सदस्य चुनावी मैदान से बाहर हो गये हैं. ऐसे सदस्य इस बार मुखिया पद पर भी अपनी किस्मत आजमाने हेतु ताल ठोंकने लगे हैं. जबकि मुखिया, पंचायत […]

विज्ञापन

कटोरिया : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कटोरिया प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद हेतु आरक्षित किये गये निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार पंचायत चुनाव 2016 में कई वर्तमान सदस्य चुनावी मैदान से बाहर हो गये हैं. ऐसे सदस्य इस बार मुखिया पद पर भी अपनी किस्मत आजमाने हेतु ताल ठोंकने लगे हैं. जबकि मुखिया, पंचायत समिति सदस्य या सरपंच किसी भी पदों से चुनाव नहीं लड़ सकने वाले उम्मीदवार इस बार किंग मेकर की भूमिका निभायेंगे.

इस दौरान कोई अपनी पत्नी को चुनाव में उतारेंगे, तो कोई अपने नजदीकी समर्थक को ही कुर्सी दिलाने हेतु अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करेंगे. कठौन दक्षिणी से वर्तमान पंसस बासुदेव पंडित अबकी अपनी पत्नी फूलो देवी को कठौन मुखिया पद पर चुनाव लड़ायेंगे. इसके अलावा लकरामा पंचायत के पश्चिमी पंसस सह प्रखंड प्रमुख अनिल मरांडी, भोरसार-भेलवा पंचायत की उत्तरी सीट की पंसस सुभद्रा देवी, मनिया पंचायत के उत्तरी पंसस शारदा देवी व जानकी देवी, जमदाहा पंचायत के उत्तरी पंसस अनिता देवी आदि के भी मुखिया पद हेतु चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है. विदित हो कि कटोरिया प्रखंड में पंसस की संख्या 23 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन